12 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख का मशरूका बरामद

सीधी। थाना बहरी पुलिस ने 12 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 11 लाख का मशरूका बरामद किया है। सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने चोरी के महत्वपूर्ण प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार

दिनांक 24 जून 2026 को फरियादी रामरक्षा गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुकान गए हुए थे। इस दौरान घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, कुल लगभग 12 लाख रुपये मूल्य का सामान अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना बहरी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर विकेश सिंह गहरवार पिता दिनेश सिंह गहरवार उम्र 23 वर्ष

निवासी कुर्सी खाड़, गेट नंबर-03, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली से पूंछताछ की गई। पूंछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वनप्लस मोबाइल फोन, कुल लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा, जिसने त्वरित एवं

Next Post

एक बालिका डिहूली से, दूसरी तिरुपति आंध्र प्रदेश से बरामद

Mon Jul 6 , 2026
सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने साइबर सेल व तकनीकी साक्ष्यों से एक बालिका को डिहूली से और दूसरी को तिरुपति आंध्र प्रदेश से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती […]

You May Like