पॉपुलेशन डे: ड्राइंग प्रतियोगिता से अंगदान और गुड-बैड टच का पाठ पढ़ाया

मंडला। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब मंडला ने पड़ाव स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एक छात्र का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया।

जागरूकता अभियान के तहत बच्चों, स्कूल स्टाफ और इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने अंगदान के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली। क्लब की आईएसओ प्रिया पमनानी ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे उन्हें आत्म-सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की सीख मिली।

इस विशेष आयोजन में क्लब की अध्यक्ष श्रद्धा तपा, सचिव सुनीता पमनानी, प्रिया पमनानी, रुबी तपा, आरती ब्रजपुरिया, रिया तपा, किरण पमनानी और अनीता चंद्रोल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों को जागरूक और प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधन ने इनर व्हील क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Next Post

NH पर खरगोन के महाजन परिवार से लूट, लाठी- डंडों से पिटाई कर छिने 20 लाख के आभूषण

Sat Jul 12 , 2025
खरगोन। शहर के प्रतिष्ठित महाजन परिवार के साथ मुंबई- आगरा हाईवे पर बदमाशों ने लाठियों से पिटाई के बाद लाखों रुपए मूल्य के आभूषणों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद महाजन परिवार सहित समाज में में आक्रोश का माहौल है। बदमाशों की मारपीट में […]

You May Like