
नीमच। जिले के नीमच-मनासा रोड स्थित रेवली देवली और बोरखेड़ी के बीच गुरूवार को भयानक सडक़ हादसा हो गया। नीलगाय की टक्कर से तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में वाहनों में भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। वहीं इस दुर्घटना में नीलगाय की मौत होने की जानकारी भी मिल रही है। आपकों बता दें कि गुरुवार दोपहर में रेवली देवली और बोरखेड़ी के बीच टोल के पास हुई इन अलग-अलग दो घटनाओं में बस और नीलगाय तथा जीप एवं नीलगाय की टक्कर में वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं नीलगाय की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
