ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 सटोरिए गिरफ्तार, गए जेल

सतना: सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उमा विला सोसायटी के मकान नं. 1 जो पुष्पेन्द्र द्विवेदी का है कुछ व्यक्ति अवैध रूप से रुपए पैसों के हारजीत का दांव लगाकर एशिया कप चैंपियन शिप में भारत-श्रीलंका मैच में सट्टा का अवैध रूप से आनलाइन खेल मोबाइल से खिला रहे है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन व सायबर सेल की टीम गठित कर मुखविर के बताए स्थान पर रेड किया तो मकान के अंदर कमरे में छ: व्यक्ति मिले।

जिन्हे घेराबंदी कर धरदबोचा गया। कमरे के अंदर अपने पास रखे अलग-अलग कंपनी के कुल 14 नग मोबाइल एवं लैपटाप में आनलाइन रेड्डी अन्ना गेमिंग एप के माध्यम से भारत-श्रीलंका एशिया कप क्रिकेट मैच में रुपए-पैसे के हार जीत का दांव लगाकर अपने ग्राहको को सट्टा खिलाने वालों से पूछताछ की गई तो चालू क्रिकेट मैच में उक्त आनलाइन गेमिंग एप में अपने ग्राहको को सट्टा खिलाना स्वीकार किए और उनके मोबाइल फोन एवं लैपटाप को चेक किया गया तो सभी मोबाइल एवं लैपटाप में रेड्डी अन्ना आनलाइन गेमिंग एप चालू होना पाया गया।

सभी मोबाइल फोन व लैपटाप मे रुपए-पैसे की हारजीत का आनलाइन ट्रांजक्शन करीब सात लाख रुपए का भी होना पाया गया। पुलिस टी सभी सटोरियों को थाने लाकर कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 625/25 धारा 4 (क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 कायम किया जाकर गिरफ्तार सभी सटोरियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ये पकड़े गए सटोरिए
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पकड़े गए आरोपियों में सचिन मंडल पिता विपिन मंडल 25 वर्ष एवं बंटी मंडल पिता अशोक मंडल 19 वर्ष दोनो निवासी झरिया जिला धनबाद झारखंड, कुलदीप केसरी पिता मुन्ना केसरी 29 वर्ष निवासी कोइरी बांध दानवीर भामा सादर, सतमोड़बा, झरिया थाना झरिया जिला धनबाद झारखंड, नितेश सिंह पिता सुरेश सिंह 20 वर्ष निवासी ग्राम सरना थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार, संजीव कुमार राम पिता नथुनी राम 37 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर थाना पंडोल जिला मधुबनी बिहार, पुष्पेंद्र द्विवेदी पिता रामकृष्ण 31 साल निवासी उमा रिजर्ट के पास सतना शामिल है। पकड़े गए सटोरियों से 14 नग अलग-अलग कंपनी के मोबाईल फोन व लैपटाप कुल कीमती करीब 4 लाख, लेखा जोखा की डायरी। जिसमें कुल 7 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होना लेख है ।

Next Post

बाणसागर में भटकी नाव के यात्रियों की सकुशल घर वापसी

Sun Sep 28 , 2025
सतना:देवी दर्शन के लिए पुरैना गांव के एक दर्जन आदिवासी नाव में सवार होकर बाणसागर के रास्ते जा रहे थे अचानक मौसम और तेज लहरों के बहाव में नाव ऐसी बहकी की कई किलोमीटर दूर जा पहुची.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को   ग्राम पुरैना के  12आदिवासी वाण सागर के  सिंहपुर […]

You May Like