विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दमोह में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग दमोह द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला पंचायत अधिकारी प्रवीण फुलपगारे, श्रीमती स्वाति गौर, नगर उपाध्यक्ष सोनू यादव, अखिलेश सिंह, अखिलेश चौबे सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सभी ने समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं। कार्यक्रम में ‘तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें’ और ‘स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें’ का संदेश देकर लोगों को स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

Next Post

एसईसीएल की अनूठी पहल: जमुना-कोतमा में परित्यक्त खदान क्षेत्रों का होगा कायाकल्प

Sun May 31 , 2026
राजनगर: कोयला मंत्रालय द्वारा साइंटिफिक माइन क्लोजर तथा पोस्ट-माइनिंग लैंड यूटिलाइजेशन पर दिए जा रहे विशेष बल के अनुरूप, साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने 30 मई 2026 को जमुना-कोतमा क्षेत्र की जमुना ओपनकास्ट खदान के बंद एवं परित्यक्त खदान क्षेत्रों में संचालित माइन क्लोजर […]

You May Like