40 किलो प्रतिबंधित एनालॉग मिल्क केक जब्त

जबलपुर: अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री और अपमिश्रण पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पाटन और शहपुरा
क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। जांच टीम ने पाटन की 5 प्रसिद्ध मिठाई और खोवा दुकानें जिसमें बड्डू स्वीट्स, संदीप खोवा, राजू स्वीट्स, जुगल स्वीट्स तथा मदन स्वीट्स का निरीक्षण कर मावा एवं मिठाइयों के 7 नमूने एकत्र किए।

इस दौरान एक दुकान से प्रतिबंधित एनालॉग मिल्क केक का सैंपल लेते हुए 40 किलोग्राम मिल्क केक मौके से जब्त किया गया। जांच अभियान के दौरान शहपुरा के भेड़ाघाट चौराहा स्थित बीकानेर स्वीट्स की भी जांच कर मिठाइयों के 4 सैंपल लिए गए। पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने और केवल उच्च गुणवत्ता वाली मिठाइयां व खाद्य पदार्थ ही बेचने की चेतावनी दी।

Next Post

आज केंद्रीय रक्षा मंत्री 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर: भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और देश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 अगस्त को व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सिंह 450 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले टी-टैंक […]

You May Like

Play sound