आज केंद्रीय रक्षा मंत्री 450 करोड़ के ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

जबलपुर: भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करने और देश में रक्षा उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 अगस्त को व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सिंह 450 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले टी-टैंक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। इस ओवरहॉलिंग परियोजना से जबलपुर एक बार फिर देश के रक्षा मानचित्र पर अपनी सामरिक और औद्योगिक क्षमता सिद्ध करेगा। रक्षा मंत्रालय के इस प्रोजेक्ट से न केवल रक्षा उपकरणों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि महाकौशल क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अनेक नए अवसर भी सृजित होंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद में करेंगे शिरकत

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अगस्त को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होने वाले भव्य माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश […]

You May Like