मुख्यमंत्री माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद में करेंगे शिरकत

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अगस्त को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होने वाले भव्य माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर की लगभग 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद करेंगे।

शासकीय महाकौशल कॉलेज में आयोजित इस समारोह में उपस्थित युवा प्रधानमंत्री मोदी के इस वर्चुअल संबोधन को लाइव सुन सकेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खिलाडिय़ों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करना, खेलों के क्षेत्र में हुए विकास, खेल अधोसंरचना एवं भारत के उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराना है, ताकि देश की युवा ऊर्जा को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिल सके।

Next Post

चार दिवसीय राखी मेले का समापन, 2.50 लाख से अधिक का व्यापार

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला पंचायत द्वारा 22 अगस्त से संभागीय हाट बाजार में आयोजित चार दिवसीय राखी मेले का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों के 25 स्टॉल लगाए गए, जो शहरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। चार दिनों […]

You May Like

Play sound