कुशवाह नगर में युवक से मारपीट की

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में देर रात राय एकेडमी के पास चार युवकों ने गाली-गलौज कर एक युवक व उसके साथी पर हमला कर दिया. कुशवाह नगर निवासी जतिन शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त कुणाल के साथ खड़ा था, तभी रितेश, गट्टू, हर्षल और आशिष उर्फ गांधी वहां आ पहुंचे.

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने आते ही कुणाल को गंदी गालियां देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर रितेश ने कुणाल को थप्पड़ मारा. बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने जतिन पर भी गाली-गलौज की और सभी ने मिलकर हाथ, थप्पड़ और लात-घूंसों से हमला कर दिया. मारपीट में जतिन के चेहरे पर चोटें आईं. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

रेती मंडी चौराहे पर युवक को पीटा

Sat Dec 6 , 2025
इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक से गाड़ी की कीमत पूछने के विवाद मंा मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. फरियादी शरद माखीजा ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर की रात व्हाट्सऐप पर एक आल्टो कार एमपी 09 सीएस 1194 की फोटो भेजकर उसकी कीमत पूछी थी. उन्होंने […]

You May Like