कार ने कुचला, मासूम बेटी समेत मां घायल

जबलपुर: कैंट थाना थाना अंतर्गत पुल नं. 03 के आगे सदर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सात साल की मासूम समेत उसकी मां घायल हो गई। वहीं कार चालक फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक सोनम केवट पति नीलेश कुमार केवट 30 वर्ष निवासी न्यू कंटगा शिव मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बच्ची यशा केवट 07 साल क्राईस चर्च स्कूल में पढ़ती है। स्कूटी से बच्ची यशा केवट को लेने क्राईस चर्च स्कूल गई थी.

स्कूल से स्कूटी में बच्ची यशा को आगे बैठाकर घर जा रही थी कि पुल नं. 03 के आगे सदर पहुंची तो कार क्रमांक एमपी 20 सीके 7522 के चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दिया, टक्कर लगने से वह और बच्ची यशा केवट दोनों स्कूटी सहित गिर गये। टक्कर लगने और गिरने से यशा केवट को गंभीर चोटें आ गई। हादसे में उसे भी चोटें आ गई।

Next Post

पति को मारा चाकू, पत्नी को दिया धक्का

Fri Sep 5 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, उसकी पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो उसे धक्का दे दिया।पुलिस के मुताबिक मोहम्मद वसीम 29 वर्ष निवासी कटरा इस्माईल नेता का मकान अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है, उसने कुछ समय […]

You May Like

मनोरंजन