बिजली के खंभे पर मिला किसान का शव

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बैहटा में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रिमना शर्मा के रूप में हुई है। रिमना के बेटे रविन्द्र शर्मा ने बताया कि वह खेत पर चारा लेने गए थे। दोपहर में उनके पिता ने फोन कर पावर हाउस पड़ौरा छोड़ने को कहा। वह पिता को गांव की पुलिया तक छोड़कर खेत चले गए। कुछ समय बाद रिश्तेदार सोनू शर्मा ने सूचना दी कि निवोदा गांव के पास रिमना शर्मा को करंट लग गया है।

वे बिजली के खंभे पर लटके हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर रिमना शर्मा को तारों में उलझा हुआ पाया गया। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। बेटे ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता को बिजली का काम आता था। विभाग के कर्मचारी अक्सर उन्हें काम के लिए बुलाते थे। उन्हें बिजली कर्मचारियों ने बुलाया था और काम के दौरान यह हादसा हुआ।

Next Post

गरबा-डांडिया में आईडी से ही मिलेगा प्रतिभागियों और दर्शकों को प्रवेश, आदेश जारी

Wed Sep 24 , 2025
ग्वालियर:नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जिले में गरबा, डांडिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली समितियों को जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी सी बी प्रसाद द्वारा आदेश के जरिए विस्तृत […]

You May Like