रसोमा और रोबोट चौराहे पर भी ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव
आईडीए बोर्ड बैठक में लिए गए कई मुख्य निर्णय
इंदौर: आईडीए मालवा मिल चौराहा से वॉव होटल तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाएगा. वहीं रसोमा चौराहा और रोबोट चौराहा पर भी फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव पास किया है. इसके लिए फीजिबिलिटी सर्वे और कंसल्टेंट नियुक्ति करने के टेंडर बुलाने पर निर्णय किया गया।आज आईडीए संचालक मंडल की बैठक हुई. बैठक में 25 प्रस्ताव रखे गए हैं. इसमें खास तौर पर कन्वेंशन सेंटर और स्टार्टअप पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल था. साथ ही आईडीए द्वारा कुमेडी,एमआर 10 पर निर्मित आईएसबीटी के संचालन के लिए एजेंसी नियुक्त करने तथा वृद्ध आश्रम के संचालन की एजेंसी नियुक्त करने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर नियुक्त करने पर चर्चा की गई है.
आज बोर्ड बैठक में योजना क्रमांक 97 भाग-4 में नगर वन के विकास हेतु कंसलटेंट की नियुक्ति करने के लिए चयन प्राधिकारी के पेनल में इनपेनल्ड आर्किटेक्ट चुना जाएगा. योजना क्रमांक 134 पर स्थित भूखंड क्रमांक 11 पर सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के संधारण, रख-रखाव एवं संचालन हेतु लेनदेन सलाकार की अनुशंसा पर निर्णय किया जाएगा. योजना क्रमांक 139, 169-ए में निर्मित आय.एस.बी.टी. के संधारण, रख-रखाव एवं सुचारू संचालन नियुक्त ट्रांजेक्शन एडवाईजर से प्राप्त अनुशंसाओं पर भी चर्चा के गई. योजना क्रमांक 151 एवं सुपर कॉरीडोर पर स्थित स्टार्टअप पार्क के संबंध में आर्किटेक्ट मेसर्स मेहता एण्ड एसोसिएट्स एलएलपी द्वारा संशोधित डिजाईन का प्रदर्शन संचालक मण्डल के समक्ष किया गया. इसमें निर्णय लिया गया कि पीपीपी हेतु आवश्यक प्रस्ताव बुलाने का निर्णय लिया गया.
कन्वेंशन सेंटर का प्रेजेंटेशन
साथ ही योजना क्रमांक 172 में 17 हेक्टर भूमि पर कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए कंसलटेंट ने प्रेजेंटेशन दिया. आईएसबीटी में पुलिस चौकी और प्राथमिक उपचार केंद्र के लिए जगह देने पर सहमति दी गई. सुपर कॉरिडोर पर कृषि विभाग के एग्रोपार्क के लिए शासन से अनुमति लेने के बाद प्लॉट आवंटन करने का निर्णय किया गया.
यह थे उपस्थित
बैठक में आशीष सिंह, कलेक्टर, शिवम वर्मा आयुक्त, विरेन्द्र पटेल, वन मंडलाधिकारी, सी.एस. खरत मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुनिल उदिया, अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं आर.पी. अहिरवार, सीईओ आईडीए मौजूद थे.
