ब्रिसबेन, 09 अक्टूबर (वार्ता) ऐनाबेल सदरलैंड (चार विकेट/नाबाद 25 रन ) और फीबी लिचफील्ड (77) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में 146 गेंदें शेष रहते बंगलादेश को सात विकेट से हरा दिया।
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला छठें ओवर में जॉर्जिया वॉल (19) रन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया के जीत की नींव रखी। फीबी लिचफील्ड ने 57 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (77) रनों की पारी खेली। उन्हें 17वें ओवर में राबेया खान ने आउट किया। जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी (17) रन बनाकर हबीबा इस्लाम का शिकार बनी। ऑस्ट्रेलिया ने 25.4 ओवरों में तीन विकेट पर 168 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। ऐनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में दो चौकों की मदद से (नाबाद 25) रन बनाये। 45 गेंदों में दो चौकों की मदद से (नाबाद 26) रनों की पारी खेली।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की महिला टीम की शुरआत खराब रही और उसने 48 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। फरजाना हक (शून्य), शर्मिन सुल्ताना (चार) रन , शर्मीन अख्तर ( 24) और शोभना मोस्तारी (दो) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और शोरना अख्तर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े। 28वें ओवर में तालिया मैक्ग्रा ने निगार सुल्ताना (29) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये और अखिरकार उनकी पूरी टीम 49.4 ओवरों 166 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक (45) रन बनाने वाली ऋतु मोनी को सदरलैंड ने गार्थ के हाथों रनआउट कराया। राबेया खान ने (11) रन बनाये। नाहिदा अख्तर 19 रन बनाकर नाबाद रही।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऐनाबेल सदरलैंड ने 30 रन देकर चार विकेट लिये। मेगन शूट को दो विकेट मिले। एश्ले गार्डनर, तालिया मैक्ग्रा और जॉर्जिया वेयरहम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

