अविनाश मिश्रा ने जीती खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी, ऋत्विक धनजानी बने रनरअप

मुंबई, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली।

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर का ऐलान हो चुका है। टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 4 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित हुए ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने अविनाश को सीजन 15 का विजेता घोषित किया। शो की शुरुआत से ही अविनाश की परफॉर्मेंस को देखकर उनके विनर बनने के कयास लगाए जा रहे थे और आखिरकार उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह खिताब जीत लिया।

ग्रैंड फिनाले में अविनाश मिश्रा का सीधा मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरी से हुआ। फिनाले की रेस में सबसे पहले ओरी बाहर हुए। इसके बाद अविनाश और ऋत्विक के बीच ट्रॉफी के लिए आखिरी मुकाबला देखने को मिला। शानदार स्टंट्स के बाद अविनाश ने ऋत्विक को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की, जबकि ऋत्विक धनजानी रनरअप रहे। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत 1 अगस्त को 13 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी।

ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये और कार
अविनाश मिश्रा ने कुल 12 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर सीजन का खिताब अपने नाम किया है। अविनाश मिश्रा को विनर बनने के बाद सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली। उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी अपने नाम की। जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

शुरुआत से ही स्टंट में दिखाया दम
अविनाश ने पूरे सीजन में हर स्टंट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई। उनका फोकस शुरुआत से ही हर टास्क में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहा। खास बात यह रही कि कई मौकों पर जब कोई साथी कंटेस्टेंट चोट की वजह से अपना स्टंट नहीं कर पाता था, तो अविनाश खुद आगे आकर वह स्टंट करने के लिए तैयार हो जाते थे।

उन्होंने कई बार अपने साथियों की मदद भी की और उनके लिए स्टंट परफॉर्म किया। शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी कई मौकों पर अविनाश के जज्बे और उनकी हिम्मत की तारीफ कर चुके हैं। अब सीजन जीतने के बाद अविनाश मिश्रा का नाम ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

 

Next Post

एक दर्जन आदिवासियों के मकानों पर आज गरजेगा बुल्डोजर

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली: दुधमनिया तहसील के ग्राम सिधार स्थित शासकीय भूमि पर वर्षो से काबिज आदिवासियों के मकान एवं खेत पर आज दिन सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुये बुल्डोजर चलाया जाएगा। यह क्षेत्र पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह का गृह विधानसभा क्षेत्र है और उन्ही के क्षेत्र में आज […]

You May Like