लखनऊ (वार्ता) सातवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने आर ए बॉयज क्लब को हराया।
आज यहां चौक स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने आर ए बॉयज क्लब को 2–1 से हराया ।
विजेता टीम अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से श्रेष्ठ ने 21वें और 43वें मिनट में गोल किया। वहीं आर ए ब्वॉयज क्लब कि ओर से सुमित ने 17 वें मिनट में गोल दागा।
