राशिफल-पंचांग: 07 नवंबर 2026

पंचांग 07 नवम्बर 2026:-

रा.मि. 16 संवत् 2083 कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी शनिवासरे दिन 10/43, चित्रा नक्षत्रे रातअंत 6/20, प्रीति योगे रातअंत 4/47, वणिज करणे सू.उ. 6/31, सू.अ. 5/29, चन्द्रचार कन्या शाम 6/2 से तुला, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

——————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 07 नवम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. पद का लाभ प्राप्त होगा. व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मांागलिक कार्यो में खर्च होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये यश और पुरूषार्थ बना रहेगा.

——————————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 07 नवम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, हंसमुख मिलनसार होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, भूमि भवन मकान, आदि का सुख मिलेगा, नौकरी एवं व्यापार दोनों में अच्छी उन्नति करेगा, आय के एक से अधिक साधन प्राप्त करेगा, धार्मिक भावना कम रहेगी.

——————————————————————-

मेष- नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा, पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा.

वृषभ- कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पड़ेगा, किसी मूल्यवान वस्तु की चोरी या गुमने से मन में दुख होगा,किसी रिश्तेदार के आने से के कारण व्यस्तता बढ़ेगी.

मिथुन- कामकाज में देरी से चिन्ता होगी, जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा, व्यापारिक लाभ होगा.

कर्क- धीमी शुरूआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, झुककर कार्य लेना आपके लिये हितकर रहेगा,समय देखकरकार्य करें.

सिंह- मेहमानों के कारण कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना है, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो को अभी टाल देना लाभकारी रहेगा.

कन्या- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, नया घर खरीदने का मन बनेगा, व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा, जोखिम भरे कार्यो से दूर रहें.

तुला- मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं,सर्विस में जिम्मेदारी के कार्य होंगे, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा.

वृश्चिक- दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, विवाह की चर्चाओं में प्रगति होगी, संबंधों में निकटता आयेगी, पारिवारिक सुख रहेगा.

धनु- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा.

मकर- सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान बढेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता बनी रहेगी.

कुम्भ- किसी की सिफारिश से अटके कार्य शीघ्र बनेंगे, नाराज चल रहे लोगों को अभी मनाना मुश्किल होगा, पारिवारिक स्थिति को देखकर कार्य करें.

मीन- दिखावे के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है, किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा, नियमितता बनी रहेगी, यश प्राप्त होगा.

——————————————————————-

व्यापार भविष्य:

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में जोरदार तेजी होगी, आज के भाव सम रहेंगे, तेल में उठाव होगा, भाग्यांक 3773 है.

——————————————————————-

Next Post

आत्मनिर्भरता के दीप से आलोकित हो भारत

Sat Nov 7 , 2026
दीपावली केवल दीप जलाने, घर-आंगन सजाने और सुख-समृद्धि की कामना करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर और समाज में व्याप्त अंधकार को दूर करने का संकल्प लेने का अवसर भी है. प्रकाश पर्व का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसका उजास किसी एक घर की […]

You May Like