प्रॉपर्टी डीलर का पत्नी ने फोड़ दिया सिर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत लमती रोड में प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से वार कर पत्नी से सिर फोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सुमित चौबे निवासी लमती रोड माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रॉपर्टी क्रय विक्रय का काम करता है। उसकी शादी 12 साल पूर्व श्रीमति सविता चौबे के साथ हुई थी एवं दो बच्चे 11 वर्ष एवं 6 वर्ष है।

प्रॉपर्टी मकान क्रय विक्रय के दौरान उसने एक मकान करीब दो वर्ष पहले महिला श्रीमति वर्षा तिवारी को विक्रय किया था उसी समय से पत्नि श्रीमति सविता चौबे को उस पर संदेह है। जिसको लेकर वह विवाद करती है। बीती रात 10.30 बजे इसी बात पर विवाद करने लगी। लोहे के पाईप से उसके सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा दी। पड़ोसियों ने बीच बचाव किया।

Next Post

मल्हारगढ़ थाने की रैंकिंग पर सीएम ने कैबिनेट को दी बधाई

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मन्त्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में रायपुर में हुई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठतम पुलिस थानों की रैंकिंग में 9वी रैंक प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आने वाले दिनों […]

You May Like