बंद कमरे में मिला स्कूल संचालक का शव पुलिस ने शुरू की जांच

सतना: मैहर के वार्ड नंबर 11 स्थित सीमा शिशु विकास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संचालक अनिल तिवारी (50 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उस कमरे में मिला जिसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल तिवारी मूल रूप से रीवा के हनुमना के निवासी थे। वे मैहर में रहकर सीमा शिशु विकास पूर्व माध्यमिक विद्यालय का संचालन करते थे। बुधवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो संचालक अनिल तिवारी नजर नहीं आए। उनके रहने वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।बच्चों और स्कूल की एक शिक्षिका ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोग और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति मौके पर जमा हो गए। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

छत के रास्ते कमरे में पहुंचे

पुलिस के पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने छत के रास्ते खिड़की से कमरे के अंदर प्रवेश किया। वहां अनिल तिवारी संदिग्ध हालत में पड़े मिले। दरवाजा खोलने के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि अनिल तिवारी घर में अकेले रहते थे और स्वयं ही स्कूल का संचालन करते थे। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।

Next Post

सूर्य को अर्घ्य देकर सीएम डॉ यादव ने किया नववर्ष का स्वागत, जल संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल: हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 और गुड़ी पड़वा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और दिनचर्या की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों से […]

You May Like