‘इंसान धोखेबाज होते हैं’, पति गोविंदा के रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन के बाद बोलीं सुनीता आहूजा

हैदराबाद। गणेश उत्सव के दौरान गोविंदा ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन किए, लेकिन वह अकेले नहीं बल्कि रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

 

वीडियो में गोविंदा क्रीम कुर्ता-पायजामा में दिख रहे हैं, वहीं कोमल मराठी लुक में सजी-धजी नजर आईं। दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और ‘गणपति बप्पा मोरिया’ का जयकारा लगाया।

 

इस घटना के बाद सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है। मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता ने कहा, “इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। इनको (पालतू जानवर) प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं।”

 

बता दें गोविंदा का नाम मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी से जोड़ा जा रहा है। दोनों फिल्म ‘रूपा’ से साथ डेब्यू कर रहे हैं। अगस्त 2026 में एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद अफवाहें तेज हुईं। सुनीता ने तब कोमल को ‘बेटी की उम्र की’ बताते हुए गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ कहा था।

 

गोविंदा ने 1987 में सुनीता से शादी की थी। 2025 में तलाक की खबरें आईं, लेकिन 2026 में सुनीता ने याचिका वापस ले ली थी। वहीं गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की खबरों को खारिज किया है।

Next Post

एसआईआर से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिये गये:चुनाव आयोग

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूचियों की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) से संबंधित आयोग के सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिये गये हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर यूनीवार्ता […]

You May Like