
सैलाना। रविवार दोपहर रंगवाड़ी मोहल्ले के ओशिन परिसर में स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में गद्दे, प्लास्टिक की कुर्सियां, प्लेटें आदि बड़ी मात्रा में भरे थे, जिससे आग तेजी से फैली। काले धुएं का गुबार देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। नगर परिषद, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
धुएं का गुबार देखा तो अग्निकांड का पता चला
गोदाम में गद्दे, प्लास्टिक की कुर्सियां, प्लेटें और अन्य प्लास्टिक का सामान बड़ी मात्रा में भरा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से फैलते हुए विकराल रूप ले लिया। जब क्षेत्रवासियों ने आसमान में काले धुएं का गुबार देखा, तब इस अग्निकांड का पता चला।
