राशिफल-पंचांग: 30 जुलाई 2026

पंचांग 30 जुलाई 2026:-

रा.मि. 08 संवत् 2083 श्रावण कृष्ण प्रतिपदा गुरूवासरे रात 8/34, श्रवण नक्षत्रे शाम 6/1, आयुष्मान योगे रात 1/11, बालव करणे सू.उ. 5/23, सू.अ. 6/37, चन्द्रचार मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 30 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. उत्साह बना रहेगा. मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. राजनैतिक विवाद की स्थिति आ सकती है. व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. वर्ष के अन्त में दौड़धूप करना होगी, मित्र से वाद विाद हो सकता है, अचानक धन लाभ मिलेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद होगा. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियोंको व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. शिक्षामें व्यवधान आयेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियोंको खानपान पर संयम रखना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों कोजमीन जायजाद के कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा, साहसिक कार्यो में सफलता मिलेगी.धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो के संपनन होने में सहायता प्राप्त होगी.

———————————————————

आज का भविष्य: गुरूवार 30 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार होगा. शिक्षा में अग्रणी होगा. नौकरी या पैतिृक कार्यो में संलग्नता रहेगी. मेहनत अधिक करेगा. माता पिता का भक्त होगा.

———————————————————

मेष- अपनी मेहनत को बेकार होते देखना खिन्नता पैदा करेगा, प्रियजनों सेमनमुटाव संभव है. किसी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यो को गति देगा. लाभप्रद सूचना मिलेगी.

वृषभ- भावनाओं में बहकर आप परिवार को विरोधी बना लेंगे, जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी. किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान का शिकार होना पड़ेगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

मिथुन- अपनी बात समझाने में नाकाम रहेंगे, और संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं. अनावश्यक कार्यो में समय एवं धन खर्च होगा. श्रम की अधिकता रहेगी.

कर्क- शारीरिक कष्ट एवं मानसिक परेशानी दूर होगी. आर्थिक लाभ का योग है. कामकाजी महिलाओं को कार्य अधिक करना होगा.

सिंह- कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है. व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें. कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी.

कन्या- योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं .दुविधा से हटकर कार्य करें. पॅूजी लगाने में सावधानी रखें. मांगलिक कार्य बनेंगा. संयम रखें.

तुला- अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा. स्वयं से कोई भूल होगी. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा.सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक- सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है. दौड़धूप में सफलता मिलेगी. सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी. कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है.

धनु- प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा. सुख शांति में कमी होगी. कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा.

मकर- आपका झुकाव परिवार की ओर कुछ ज्यादा ही रहेगा, जिससे कार्य स्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है. कार्य कुशलता से बड़े बड़े काम बनेंगे.

कुम्भ- मांगलिक कार्यो में खर्च की संभावना बन सकती है. व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा.

मीन- तनाव के चलते सेहत बिगड सकती है. शुभ समाचारों के मिलने का योग है. परिश्रम सार्थक होगा. नौकरी में अधिकारियों के कोप का सामना करना पड़ेगा.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण प्रतिपदा को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, किन्तु आज मंदी पर गेंहॅू, चना में तेजी का रूख रहेगा. तिलहन में तेजी का योग है. सफेद रंग की वस्तुओं में अचानक तेजी होगी. भाग्यांक 5719 है.

———————————————————

Next Post

टाइगर स्टेट ; और व्यापक बनाने की जरूरत

Thu Jul 30 , 2026
बुधवार को विश्व बाघ दिवस मनाया गया. मध्य प्रदेश के लिए इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि हमारा प्रदेश टाइगर स्टेट कहलाता है. ‘टाइगर स्टेट’ होना केवल एक सरकारी उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक पहचान और वैश्विक पहचान भी है. वर्ष 2022 की बाघ गणना में […]

You May Like