पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, बुजुर्ग महिला की मौत पर हत्या का केस दर्ज

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत को पहले हार्ट अटैक बताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच सामने ला दिया. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत दिल का दौरा नहीं, बल्कि मारपीट से आई अंदरूनी चोटों के कारण हुई है. इस आधार पर पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है.

घटना टिगरिया बादशाह इलाके की है, जहां दो पक्षों में विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई थी. बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लेकिन समझौता कर घर लौट गए. कुछ ही देर बाद एक पक्ष की 70 वर्षीय महिला जलनाबाई की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. उस वक्त मौत की वजह दहशत में आया हार्ट अटैक बताई जा रही थी. हालांकि, दो दिन बाद आई पीएम रिपोर्ट से मामला पलट गया. पुलिस ने अब पवन, सरदार समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

आदिवासी महिला को 3 घंटे नहीं मिली एंबुलेंस ट्रेक्टर में हुआ प्रसव

Thu Sep 11 , 2025
गुना: जिले के फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन मनमाने रवैया ओर अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं।गुरुवार को ऐसा ही एक मामला स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया है जहां एक आदिवासी महिला को समय पर स्वास्थ सुविधाएं न मिलने पर ट्रैक्टर में ही प्रसव करवाना पड़ा मिली जानकारी […]

You May Like

Play sound