दहेज में 20 लाख, लग्जरी कार की डिमांड कर घर से निकाला 

दहेज लोभी ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज

 

जबलपुर। दहेज में 20 लख रुपए नगद और लग्जरी कार की डिमांड करते हुए महिला को घर से धक्के देकर बाहर निकालने वाले दहेज लोभी पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ माढ़ोताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती सोनाली शांडिल्य 20 वर्ष निवसी करमेता ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी 11 मार्च 24 को शुभम शांडिल्य से हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी शादी में उसके माता पिता ने गृहस्थी का सामान, गहने, तीन लाख रूपये नगद ससुराल वालोें केा दिये थे, शादी के बाद से पति शुभम और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया था उसकी शादी के बाद से ससुराल वाले घर में सास, ससुर, देवर, जेठ जेठानी एवं मामी सास का लड़का करन सिंगारे उसे परेशान करने लगे, पति माता पिता से बात करने, मायके जाने से मना करते थे। ससुराल वाले बोलते थे कि तुम्हारे घर से दहेज बहुत कम आया है। मकान का होम लोन चल रहा है  दहेज में 20 लाख रूपये, फारच्युनर कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। शिकायत पर पति शुभम, सास पुष्पा शांडिल्य, ससुर हेमंत शांडिल्य, जेठ सुनील शांडिल्य, जेठानी रोशनी शांडिल्य, देवर अनिल शांडिल्य, करन सिंगोरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

Next Post

बीस हजार की रिश्वत लेते जनपद पंचायत का उपयंत्री गिरफ्तार

Wed Jan 22 , 2025
सीसी जारी करने 1.42 लाख की मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने निजी कार्यालय में दबोचा नवभारत न्यूज रीवा, 22 जनवरी, रीवा जिले के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ उपयंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. बुधवार की दोपहर अमहिया स्थित कार्यालय से लोकायुक्त पुलिस […]

You May Like