जिला अधिवक्ता संघ छतरपुर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ छतरपुर द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जिला न्यायालय परिसर से हुई, जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिवक्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जिला न्यायालय में संपन्न हुई।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने अधिवक्ताओं का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के प्रति सम्मान प्रकट करना और जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को हर्ष और गर्व के साथ मनाएं। पूरे आयोजन के दौरान माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

 

Next Post

एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’ थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता

Fri Aug 15 , 2025
छतरपुर।नगर पालिका परिषद छतरपुर की स्वच्छता टीम ने “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत एक्सीलेंस पब्लिक (नं.1) स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की थीम स्वच्छता, तिरंगा और ‘रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल’ रखी गई। छात्रों ने कचरे से कलाकृति, सफाई मित्र, भारत माता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय […]

You May Like