छतरपुर।नगर पालिका परिषद छतरपुर की स्वच्छता टीम ने “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत एक्सीलेंस पब्लिक (नं.1) स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की थीम स्वच्छता, तिरंगा और ‘रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल’ रखी गई।
छात्रों ने कचरे से कलाकृति, सफाई मित्र, भारत माता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय ध्वज और स्वच्छता पर आकर्षक चित्र बनाए। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, कचरे के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाना था।
नगर पालिका स्वच्छता टीम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है, बल्कि वे समाज में स्वच्छता संदेश के दूत भी बनते हैं।
