भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज भोपाल प्रवास पर आए भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जनरल द्विवेदी का आत्मीय स्वागत किया।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और थल सेनाध्यक्ष के बीच देश की सुरक्षा, सेना के सशक्तिकरण और मध्यप्रदेश में सेना से संबंधित विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनरल द्विवेदी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सेना और सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी मध्य प्रदेश के विकास और राज्य शासन द्वारा सेना को दिए जाने वाले सहयोग की प्रशंसा की।
