रीवा में वृहद आंदोलन करने का बैठक में दिया गया सुझाव

रीवा,  01 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित इण्डिया गठबंधन के जन आंदोलन को मूर्तरुप देने एवं गति प्रदान करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में इण्डिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आहूत की गई.

इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे मे है. जिसे बचाने के लिये इण्डिया गठबंधन संघर्ष कर रहा है, उन्होने संविधान की रक्षा के लिये तथा 01 नवम्बर 2026 के आन्दोलन को सफल बनाने के लिये सभी से अपना सुझाव देने का अनुरोध किया. गठबंधन दलों के सभी पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि आगामी 22 अक्टूबर को रीवा शहर में एक वृहद आंदोलन करने की आवष्यकता है. इस आंदोलन को व्यापक और प्रभावशाली बनाने हेतु सभी ब्लॉकों और ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर आम जन को यह बताने की आवश्यकता है कि देश में किस प्रकार से आंदोलनों को पुलिस के बल पर कुचला जा रहा है. संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व है. बैठक में शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, संगठन महासचिव रवि तिवारी आदि मौजूद रहे.

Next Post

गोविंदगढ़ के गोपाल बाग में दिखा विशालकाय अजगर

Sun Oct 11 , 2026
रीवा, रीवा जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल गोविंदगढ़ स्थित गोपाल बाग में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लंबाई लगभग 15 से 20 फीट बताई जा रही है. गोपाल बाग जैसे सार्वजनिक और घने क्षेत्र […]

You May Like

Play sound