Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं

बॉबी देओल ने अल्फा में आलिया भट्ट के एक्शन और मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया हर सीन के लिए पूरी तैयारी के साथ आती थीं और उन्होंने फिल्म में जान डाल दी।

बॉलीवुड फिल्म ‘अल्फा’ में दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया।

बॉबी ने कहा कि मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ ‘अल्फा’ में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा। रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत पॉजिटिव रहता है।

बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ
बॉबी ने आगे कहा कि ‘एनिमल’ के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी, और अब ‘अल्फा’ में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया। दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं। आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा कि वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं। आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं।

बॉबी देओल ने कही ये बात
बॉबी देओल ने फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर कहा कि भारत में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, जहां दो एक्ट्रेस बड़े स्तर पर एक्शन करती दिखाई दें। यह दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे यह बात बेहद पसंद आई कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मजबूत महिला किरदारों को ताकतवर अंदाज में दिखाया गया है।

कब रिलीज होगा अल्फा
बॉबी देओल ने आगे कहा कि ‘अल्फा’ एक नई सोच और नए विजुअल्स वाली फिल्म है। दर्शक जब इसे थिएटर में देखेंगे तो उन्हें कुछ अलग महसूस होगा। हिंदी सिनेमा में इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं, क्योंकि दर्शक अब नई कहानियां और नए अंदाज देखना चाहते हैं। फिल्म ‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5.40 लाख रुपये का गुड़ लहान नष्ट

Thu May 28 , 2026
ग्वालियर: भितरवार वृत्त के चीनोर क्षेत्र अंतर्गत चमेली का चक, दुबहा-दुबही एवं लाल डांडा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल ने संबंधित क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक […]

You May Like