सीहोर।जिले के इतिहास में पहली बार संयुक्त मां कालका उत्सव समिति के तत्वाधान में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के कारण आज मां के दरबार में मेला लगा हुआ है, यह यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि मानवता के कल्याण का संकल्प है. यज्ञ की पवित्र अग्नि में समर्पित हर आहुति शांति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करती है. इस महा यज्ञ में सहभागी बनकर विश्व कल्याण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं. आपके सहयोग से ही यह प्रयास सफल हो रहा है. उक्त विचार शहर के करोली माता मंदिर में जारी दस दिवसीय महायज्ञ में पहुंचे कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहे.
शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पाध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा अन्य संतों ने यज्ञ शाला में पहुंचकर परिक्रमा की. महायज्ञ की पूर्णाहुति आगामी 27 जनवरी को होगी. कार्यक्रम में महामंडलेश्वर मंदिर समिति के महामंडलेश्वर अनिलानंद महाराज आदि शामिल थे. दोपहर में यहां पर आए संत-साधुओं का महायज्ञ के यज्ञाचार्य पं. महादेव शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक राठौर, मुख्य यजमान तरुण राठौर, पं. हरि तिवारी, पं. वासुदेव शर्मा, शैलेश तिवारी, जितेन्द्र राठौर, प्रतुल राठौर, अजय राठौर, दीपांशु राठौर नट्टू, प्रिंस राठौर छोटा, मितेश धाड़ी, कानू राठौर आदि ने स्वागत सम्मान किया. मीडिया प्रभारी प्रदीप समाधिया ने बताया कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ में अब तक छह दिन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने परिक्रमा दी है.
