
भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को मृतक के पास से मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद हुआ. ऑनलाइन गेमिंग ‘एविएटर’ में मृतक ने करीब 30 लाख रुपये गंवा दिए थे. इसके चलते तनाव में आकर युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय शिवान गुप्ता पेशे से ठेकेदार था. मृतक के पास से बरामद हुए सुसाइड नोट से घटना का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार सुसाइड़ नोट में लिखा है कि ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ में करीब 30 लाख रुपये शिवान ने गंवा दिए थे. बताया गया है कि यह रकम उसने उधार लेकर गेम में लगाई थी. राशि हारने के बाद लेनदार लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था. तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच कराई भी पुलिस कराएगी. साथ ही मृतक का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. परिजन युवक की शादी की तैयारियों में जुटे थे.
