
रीवा। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव स्थानीय स्पोट्स काम्पलेक्स में सम्पन्न हुआ.
जहा प्रतिभाओ ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. दूसरे दिन संभाग स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ. रीवा संभाग के कलाकार अब 15 नवम्बर को भोपाल जाएगे. विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन प्रतिभागियो ने किया. एक-दूसरे की संस्कृतियों का अन्वेषण करना, पारंपरिक कला रूपों को वढावा देना, सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं शैलेन्द्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ. जिसमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, भाषण, पेंन्टिग एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी के विजेता कलाकार प्रतिभागियो को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में शील्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया और अपने उद्बोधन में कहा कि कलाकारो के प्रतिभाको देख कर कलाकारो को शुभकामनाएॅ दी और कहा कि आप राज्य स्तरीय में प्रथम आ सकते है, लेकिन जिस एनर्जी और जोश के साथ आग राज्य स्तरीय भोपाल मे दिखाना है. कार्यक्रम के निर्णायकों में डॉ. नागेश त्रिपाठी, श्रीमती मणिमाला सिंह, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, डॉ. सत्येन्द्र पटेल, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ. आर.के.धुर्वे, वरूणेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. करूणा शंकर, डॉ. नित्यानंद चौधरी मौजूद रहे.
परिणाम इस प्रकार है
सामूहिक लोकनृत्य-सीधी प्रथम, रीवा द्वितीय एवं सिंगरौली तृतीय स्थान स्थान रहे.
सामूहिक लोकगीत-सीधी प्रथम, मैहर द्वितीय एवं रीवा तृतीय स्थान रहे.
कविता लेखन-रोहित कुमार पाण्डेय सीधी प्रथम, यशिका सिंह रीवा द्वितीय एवं काजल पटेल मऊगंज तृतीय स्थान रहे.
