प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मार्केटिंग में मिलेगी सहायता

इंदौर: जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाया जाएगा और उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही किसानों को उनके उत्पाद की मार्केटिंग और ब्रांडिंग में भी मदद दी जाएगी.इस उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में कृषि विभाग, संबंधित संस्थाओं और प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित थे.

कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से उनके अनुभव साझा किये. उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए. बैठक में परियोजना समन्वयक शर्ली थामस सहित किसान जितेन्द्र पाटीदार, प्रेमलता चौधरी, नवीन पटेल, महेन्द्र सिंह राठौर, श्रीराम चौहान, भागीरथ पटेल, छगनलाल सहित अन्य किसान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में किसानों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे.

उत्पादों की बिक्री की रहेगी विशेष व्यवस्था
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में विशेष व्यवस्था की जा रही है. सप्ताह के निर्धारित दो दिनों में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान अपने उत्पाद यहां विक्रय कर सकेंगे.

बैठक में प्रगतिशील किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है और इससे भूमि की उर्वरता के साथ लागत में भी कमी आती है. कई किसानों ने बताया कि वे अपने आसपास के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती से जोड़ रहे हैं. इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Next Post

मप्र सरकार किसान विरोधी, दिन में नहीं मिल रही किसानों को बिजली: राहुल राज

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल राज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए अपने वादों को भुला दिया है, विशेष रूप से निरंतर बिजली आपूर्ति और फसलों की उचित सरकारी खरीदी के मामलों में। राहुल राज ने कहा कि हकीकत यह है कि किसानों को दिन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।