
भोपाल,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन नेहरू नगर भोपाल में नोबल हॉस्पिटल भोपाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक पुलिस महिला कर्मचारी एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर डीसीपी हेडक्वॉर्टर श्रीमती श्रृद्धा तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक होना बहुत आवश्यक है। इस दौरान एडिशनल डीसीपी श्रीमती नीतू ठाकुर , पुलिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर, नोबल हॉस्पिटल से प्रबंधक दिग्विजय सिंह, डॉक्टर निकिता जैन, डॉक्टर श्वेता, नर्सिंग में मनीषा, लक्षना, निशा, कंचन, उर्वशी एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।
हेल्थ चेकअप कैम्प में नेत्र परिक्षण, डेंटल, डेंगू, मलेरिया, ब्लड, सुगर, मनोरोग, लिपिड प्रोफाइल तथा जनरल चेकअप किया गया l कैम्प में आरक्षक से लेकर डीसीपी स्तर तक के लगभग 150 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों तथा परिवारजनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
