15 साल बाद अपने स्कूल पहुंचीं पारुल गुलाटी, रोहतक में ताजा कीं बचपन की यादें

मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने अपने गृह नगर रोहतक का दौरा किया और 15 साल बाद अपने स्कूल शिक्षा भारती स्कूल पहुंचकर बचपन की यादें ताजा कीं। स्कूल लौटना उनके लिए भावुक और यादगार अनुभव रहा।पारुल ने स्कूल के पुराने गलियारों और परिचित स्थानों को देखकर अपने छात्र जीवन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल उनके लिए केवल पढ़ाई और परीक्षाओं की जगह नहीं था, बल्कि वहां उन्होंने खूब मस्ती की और जीवन की कई अहम बातें सीखीं।

पारुल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मुझे अपने स्कूल से बिल्कुल वैसा ही प्यार है, जैसा बड़े होते हुए अपने भाई-बहन से होता है। मैंने वहां खूब मस्ती की और बहुत कुछ सीखा। ऐसा एक भी दिन नहीं था, जब मुझे स्कूल जाना पसंद न आया हो। हालांकि, सुबह उठकर स्कूल जाना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था।” उन्होंने कहा कि 15 साल बाद उसी स्कूल में लौटकर ऐसा लगा, जैसे कुछ मिनटों के लिए वह फिर से अपने बचपन में पहुंच गई हों। स्कूल से जुड़ी यादें आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं और वह बार-बार वहां लौटना चाहेंगी। पारुल के लिए यह दौरा इस बात का अहसास कराने वाला रहा कि बचपन से जुड़ी कुछ जगहें जीवनभर हमारी पहचान का हिस्सा बनी रहती हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने के बावजूद अपने पुराने स्कूल लौटना उनके लिए एक खास अनुभव रहा।

.....

Next Post

PPSC भर्ती विवाद पर बीजेपी का AAP सरकार पर हमला, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल; CBI जांच की मांग

Thu Nov 19 , 2026
नई दिल्ली। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर भर्ती में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं […]

You May Like