आंदोलनरत छात्रों को पुलिस ने जबरन उठाया

सतना: स्वशासी महाविद्यालय परिसर के बाहर छात्र संगठन एनएसयूआई के नेतृत्व में आंदोलनरत छात्रों को बीती रात जिले की पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बल पूर्वक हटा दिया.मिली जानकारी के अनुसार महाविद्यालय परिसर के बाहर गत 4 दिनों से अनशनरत छात्र नेता  आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र टेंट लगाकर बेैठे थे.बीती रात तकरीबन 12 बजे के आसपास घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए  .

अनशनकारी नेता को जोर जर्बदस्ती के साथ उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. रात में हुई इस कार्यवाही का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक बीपी चौहान और एसडीएम राहुल सिलाडिय़ा कर रहे थे.

बताया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे दल ने पहले आंदोलनकारी छात्रों द्वारा लगाए गए टेंट को धराशयी कर दिया इसके बाद अंदर बैठे छात्र नेताओं को जोर जर्बदस्ती के साथ एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना कर दिया. बाद में इस मामले में प्रशासन ने ठंड का हवाला देकर जहां अपनी कार्रवाई को जायज ठहराया है वहीं पुलिस ने बिना अनुमति किये जा रहे आंदोलन को उचित माना है.

इस घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की कार्यवाही का खुला विरोध किया है.उनका कहना है कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. वरिष्ठ नेताओं ने यह भी कहा है कि यदि छात्र संगठन द्वारा उठाई गई मांगों का निराकरण उचित समय तक नहीं हुआ तो इसे लेकर वृहद आंदोलन भी किया जाएगा.

Next Post

विकसित भारत जी रामजी योजना ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नया दौर लाएगी

Sat Jan 10 , 2026
सतना: नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि नई विकसित भारत जी रामजी योजना ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय साबित होगी.वर्तमान में इस योजना को लेकर जिस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है.उससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता गुमराह नहीं हो.भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में […]

You May Like