शिवराज के आरोपों की हो जांच: गुजराती

सीहोर। दिशा बैठक को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायकों द्वारा अधिकारियों पर लगाए आरोपों को सरकार को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए. उन्होंने कहा दिशा बैठक में निर्धारित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ही शामिल होना चाहिए, लेकिन बैठकों में भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. यदि शासकीय बैठकों में बाहरी लोगों को आने की अनुमति है, तो कांग्रेस पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि वे आमजन की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकें. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के दौरान कई अधिकारियों पर जांच और एफआईआर की बात कही, जिससे स्पष्ट होता है कि सीहोर जिले में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की स्थिति है. इतना ही नहीं नर्मदा नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन, वनों की कटाई और बुधनी-गोपालपुर सड़क के अधूरे कार्य से लोग परेशान हैं.

 

Next Post

 पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को अंतिम विदाई, सांसद कचनार पहुँचे

Mon Mar 16 , 2026
सतना: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह के निधन पर रविवार को उनके गृह ग्राम कचनार में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचे। सतना सांसद गणेश सिंह भी कचनार पहुँचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और स्वर्गीय यादवेंद्र […]

You May Like