राष्ट्रपति मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई ने जबलपुर में किया योग, सीएम डॉ यादव ने किया स्वागत

जबलपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई पटेल का कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का अभिनंदन किया। वहीं मुख्यमंत्री का स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया।
इसके बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योग दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवन और योग को अपनाने का संदेश दिया।

Next Post

​बैतूल में योग दिवस: खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं संग किया योगाभ्यास, सुना पीएम मोदी का संबोधन

Sun Jun 21 , 2026
बैतूल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल के हॉकी स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर स्वस्थ आयु […]

You May Like