​बैतूल में योग दिवस: खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं संग किया योगाभ्यास, सुना पीएम मोदी का संबोधन

बैतूल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल के हॉकी स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का श्रवण किया।

इस अवसर पर स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के तहत हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। उन्होंने योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प लिया।

Next Post

फिर बढ़ी तारीख अब सिंगरौली तक रेल दिसम्बर28 में पहुंचेगी

Sun Jun 21 , 2026
सतना:विकास से पिछडे विन्ध्य की लाइफ लाइन मानी जा रही ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के मामले एक बार फिर एक नई तारीख सामने आयी है.उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर रीवा में आयोजित बैठक में जबलपुर मंडल के प्रबन्धक कमल कुमार तलेरजा ने बताया कि सिंगरौली तक रेलवे लाइन का काम […]

You May Like