एफएचटीसी कार्यों में धीमी प्रगति पर ठेकेदारों, अधिकारियों को नोटिस

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नल-जल योजनाओं के तहत क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) कार्यों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देश दिए है कि विद्युत कार्य, जल स्रोत और पाइपलाइन से जुड़े सभी लंबित कार्य तत्काल पूर्ण कर घरेलू नल कनेक्शन चालू किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री सूर्यवंशी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रामवार एफएचटीसी प्रगति की समीक्षा की। बैतूल जिले में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने एसडीओ पीएचई और जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बैतूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उप महाप्रबंधक एमपीईबी को विभागीय समन्वय से लंबित विद्युत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देशित किया कि एफएचटीसी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को कड़ी नोटिस जारी की जाए। जिन ग्रामों में केवल एक-दो कनेक्शन ही चालू हैं, वहां संबंधित एसडीओ, उपयंत्री और जिला सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यपालन यंत्री को अप्रसन्नता पत्र देने के लिए भी कहा गया।

कलेक्टर ने घोड़ाडोंगरी जिले के ग्राम छुरी में छह माह से लंबित कार्य पर जूनियर इंजीनियर एमपीईबी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जबकि शाहपुर जिले के ग्राम देशावाड़ी में नल-जल योजना का संयुक्त निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने जिला सीईओ को ठेकेदारों की नियमित निगरानी करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आमला जिला में सब इंजीनियर की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने 10 दिन का वेतन काटने और सप्ताह में दो दिन मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी ग्रीष्म काल को देखते हुए क्रिटिकल ग्रामों के चिन्हांकन और पेयजल प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

Next Post

आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ, सीएम डॉ यादव ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Fri Feb 27 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चन्द्रशेखर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर में आयोजित आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, साहस और […]

You May Like