सोनू निगम और सावनी रविंद्र ने ‘आया’ गीत के जरिए मां के प्रेम और त्याग को किया नमन

मुंबई, 23 नवम्बर (वार्ता)बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम और गायिका सावनी रविंद्र ने फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ के नए गीत ‘आया’ के जरिए मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को संगीतमय श्रद्धांजलि दी है।फिल्म निर्माताओं ने यह भावुक गीत रिलीज कर दिया है। मधुर धुन और भावपूर्ण संगीत से सजे इस गीत में मां और बच्चों के बीच के अनमोल रिश्ते को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। सोनू निगम और सावनी रविंद्र की आवाज गीत की संवेदनाओं को गहराई प्रदान करती है। इसके बोल समीर लालजी पांडे ने लिखे हैं, जबकि संगीत जुनैद कुमार ने तैयार किया है।
सोनू निगम ने कहा कि ‘आया’ का हिस्सा बनना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। गीत की धुन और बोल मिलकर एक खूबसूरत भावना पैदा करते हैं। गणेश आचार्य और जुनैद कुमार के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को भी यह गीत पसंद आएगा।

सावनी रविंद्र ने कहा कि सोनू निगम के साथ गाना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव है। गीत की खूबसूरत धुन और भावनाओं को अपनी आवाज के जरिए जीवंत करना उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रोता इस गीत से जुड़ाव महसूस करेंगे। गणेश आचार्य के लेखन और निर्देशन में बनी फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का निर्माण सौंदर्या आचार्य ने वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म का संगीत जी म्यूजिक कंपनी के पास है। यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

ट्रंप ने चुनाव के बाद तेल की कीमतों में गिरावट को अपनी पूर्व भविष्यवाणियों से जोड़ा, डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए आरोप

Mon Nov 23 , 2026
वाशिंगटन, 23 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन नवंबर को हुए मध्यावधि चुनावों के बाद तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट को अपनी पूर्व भविष्यवाणियों से जुड़ी घटनाओं का परिणाम बताया है। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स और ईरान ने ऊर्जा की कीमतें […]

You May Like