मुंबई, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने चुलबुले और मनोरंजक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने हाल ही में ‘काजीना’ अवतार अपनाकर दर्शकों के साथ-साथ होस्ट सलमान खान को भी खूब हंसाया। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की जमकर सराहना की और उन्हें बड़ा सरप्राइज देते हुए वादा किया कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद वे दोनों एक साथ गाने में नजर आएंगे।
अरिश्फा खान के सवाल पर सलमान ने भरी हामी, मुंबई आने के सपने को पूरा करने का दिया भरोसा
इसी वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट अरिश्फा खान ने सलमान खान से अपने मन की बात साझा करते हुए बताया कि वह उनके साथ काम करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं और पूछा कि क्या उन्हें कभी यह अवसर मिलेगा। इस पर सलमान खान ने बिना किसी देरी के सकारात्मक जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि वे अरिश्फा के इस सपने को जरूर पूरा करेंगे।
रोहित शेट्टी भी दे चुके हैं काजी को अपनी फिल्म में गाने का प्रस्ताव, लगातार मिल रहे बड़े अवसर
काजी तौकीर के लिए सलमान खान का यह प्रस्ताव उनके करियर का एक और बड़ा अवसर साबित होने जा रहा है, क्योंकि इससे पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दे चुके हैं। दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके काजी तौकीर को शो के भीतर मिल रही लोकप्रियता का सीधा लाभ अब बाहर के बड़े प्रोजेक्ट्स के रूप में मिलता दिख रहा है।

