चावल, गेहूं, दालों के भाव उतरे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 79 रुपये टूटकर 3,884 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 12 रुपये सस्ता हुआ और 2,800 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 21 रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 61 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल 37 रुपये और मूंग दाल 15 रुपये टूट गयी। उड़द दाल आठ रुपये और तुअर दाल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल की औसत कीमत 51 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी जबकि अन्य खाद्य तेलों में गिरावट रही। वनस्पति 65 रुपये और पाम ऑयल 51 रुपये सस्ता हुआ। सरसों तेल 46 रुपये और सोया तेल 10 रुपये फिसल गया। सूरजमुखी तेल तीन रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 16 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 14 रुपये महंगी हुई।

 

Next Post

अर्जेंटीना पर है दक्षिण अमेरिका की वर्ल्ड कप उम्मीदों का दारोमदार

Sat Jul 11 , 2026
कैनसस सिटी (अमेरिका), 11 जुलाई (वार्ता) वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में जब मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का स्विट्जरलैंड से शनिवार को मुकाबला होगा, तो अर्जेंटीना पर दक्षिण अमेरिका की बची-खुची उम्मीदों का दारोमदार होगा। ब्राजील, कोलंबिया और पैराग्वे के राउंड ऑफ़ 16 से बाहर होने के बाद लियोनेल स्कालोनी की टीम […]

You May Like

Play sound