आइस हॉकी लीग में चांगला ब्लास्टर्स और शम वोल्व्स की दमदार शुरुआत

लेह, 4 जनवरी (वार्ता) रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2 के पहले दिन चांगला ब्लास्टर्स ने यूनाइटेड नुबरा को 6-2 से हराया जबकि शम वोल्व्स ने मरीयल स्पावो को 4-1 से पराजित कर अपने अभियान की शुरुआत की।

चांगला ब्लास्टर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले पीरियड में एक के बाद एक चार गोल दागे वहीं एक मात्र गोल यूनाइटेड नुबरा से हुआ। जेमोटुप ने गोल की शुरुआत की, इसके बाद तुनातुप ने लगातार दो गोल कर एक मजबूत बढ़त बनाई। फिर त्सेवांग टी ने चौथा गोल कर चांगला ब्लास्टर्स की स्थिति मजबूत कर दी। यूनाइटेड नुबरा का एकमात्र जवाब ओपदमा एम का था।

दूसरे पीरियड में दोनो ही टीमों ने एक दूसरे पर जवाबी हमले किये मगर गोल करने मे असफल रहीं। तीसरे और अंतिम पीरियड में चांगला ब्लास्टर्स डॉर्जी एम और आंगचुक डब्ल्यू ने गोल करके टीम की बढ़त दिला दी। यूनाइटेड नुबरा के तामिम आर ने एक गोल किया, लेकिन यह उनकी टीम के लिए वापसी की उम्मीद नहीं जगा सका।

आइस हॉकी लीग में कुल 30 मैच खेले जाएंगे जिसमें से 23 पुरुषों के मैच और सात महिलाओं के मैच होंगे।

Next Post

बालकृष्ण मोरे को पंजीयन मुख्यालय में मिला डीआईजी का पद

Sat Jan 4 , 2025
इंदौर. शासन द्वारा पंजीयन विभाग में किए गए तबादलों के तहत इंदौर में पदस्थ प्रभारी उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बालकृष्ण मोरे को भोपाल मुख्यालय भेजा गया है. उन्हें भोपाल परिक्षेत्र का डीआईजी बनाने के साथ-साथ मुख्यालय में भी उसका प्रभार सौंपा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरे का इंदौर में कार्यकाल […]

You May Like