तीन जिलों में सक्रिय लूट गैंग का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार 

अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने अंतर-जिला लूट गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का माल बरामद कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। दरअसल 17 मार्च 2026 का है, जब गुना निवासी फरियादी रणवीर सिंह रघुवंशी का काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया था। थैले में 13,700 रुपये नगद और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी राज उर्फ राजबम 22 वर्ष, निवासी खंडवा को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी गैंग अशोकनगर के अलावा देवास, मक्सी और धार जिले के पीथमपुर में भी बाइक से बैग छीनने और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से लूट का माल बरामद कर न्यायालय से रिमांड पर लिया है। गैंग के फरार सदस्य अन्नु उर्फ अनुराग पवार और लोकेन्द्र चिढार की तलाश तेजी से की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष गुर्जर, एएसआई विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक नवल किशोर, दिनेश, आरक्षक अभयराज, महेश, गौरव, पवन धाकड़ और निशांत छारी शामिल रहे।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

Sun Jun 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए देश और दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि योग स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और संतुलित […]

You May Like