सिर्फ पटाखे और दीये नहीं, K3G से वास्तव तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों के दिवाली सीन आज भी हैं यादगार

मुम्बई, दिवाली सिर्फ रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं, बल्कि बॉलीवुड ने इसे मां-बेटे के प्यार, परिवार के मिलन, रोमांस और अकेलेपन जैसी भावनाओं से भी जोड़ा है।

Bollywood Diwali Scenes

शाहरुख खान की घर वापसी और जया बच्चन का आरती की थाली लेकर दरवाजे पर पहुंचना फिल्म कभी खुशी कभी गम का सबसे यादगार दिवाली सीन है। मां और बेटे के इस भावुक मिलन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Diwali Scenes

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें में दिवाली का जश्न प्यार और आजादी का प्रतीक बनकर सामने आया। ‘पैरों में बंधन है’ गाने ने इस सीक्वेंस को और खास बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Diwali Scenes

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन में दिवाली की खुशियां परिवार के नए सदस्य के आने के साथ दोगुनी हो जाती हैं। ‘धिकताना’ गाने ने इस जश्न को यादगार बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Diwali Scenes

जहां बाकी फिल्मों में दिवाली खुशियों का प्रतीक है, वहीं संजय दत्त की ‘वास्तव’ में दिवाली का यह सीन बिल्कुल अलग नजर आता है। ‘पचास तोला’ वाला डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Diwali Scenes

कमल हासन और तब्बू की कॉमेडी फिल्म चाची 420 में पटाखों से जुड़ा एक हादसा कहानी को दिलचस्प मोड़ देता है। फिल्म में दिवाली का हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज देखने को मिलता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Bollywood Diwali Scenes

आमिर खान की फिल्म तारें जमीन पर में दिवाली का जिक्र एक इमोशनल अंदाज में आता है। जहां पूरा परिवार त्योहार मना रहा होता है, वहीं इशान की अकेलेपन की भावना दर्शकों को भावुक कर देती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Next Post

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 नवंबर से कश्मीर में बारिश और बर्फबारी: मौसम विभाग

Sun Nov 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दस नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है जिससे जम्मू -कश्मीर में व्यापक वर्षा होगी और 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को […]

You May Like