भिंड में रेलवे फाटक दिन भर के लिए बंद, वाहन चालक हो रहे परेशान

भिंड:भिंड-अटेर मार्ग से आने-जाने वाले लोग आज शनिवार को सुबह से ही बेहद परेशान हो रहे हैं। रेलवे के झांसी मंडल द्वारा रेलवे फाटक नंबर 50 को बंद कर दिया गया है। इस दौरान सीधे रास्ते से आवागमन नहीं हो रहा है जिससे लोगों को ऑप्शनल मार्ग अपनाना पड़ रहा है। ग्वालियर–भिंड रेल लाइन पर स्थित रेलवे फाटक नंबर 50 पर ऊपर से स्टील गर्डर लगाने का काम किया जा रहा है।

इसी वजह से आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए यह रेलवे फाटक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बंद अवधि में किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही फाटक से नहीं हो पाएगी। वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की गई है कि समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ऑप्शनल रास्तों का उपयोग करें।
रेल प्रशासन का कहना है कि यह काम लोगों की सुरक्षा और रेल संचालन को और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण उक्त समयावधि में रेलवे फाटक पर यातायात पूर्णतः बंद है।

Next Post

पेड़ पर लटका मिला पैरोल पर छूट कर आए कैदी का शव

Sat Dec 20 , 2025
गुना:ग्वालियर केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला है। सजायाफ्ता कैदी कुछ दिन पहले ही पैरोल लेकर अपने घर आया था।जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम अगरा में एक व्यक्ति का शव बमूल के पेड़ पर लटका […]

You May Like