एशियाई पैरा खेल: शीतल देवी ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

आइची-नागोया (जापान) 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में गुरुवार को महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीत लिया। यह एशियाई पैरा खेल में शीतल का दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सैयदाह को 142-139 से हराकर यह स्वर्ण अपने नाम किया।

शीतल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 149 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और खिताब जीता। इससे पहले शीतल देवी ने तोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह उन्होंने दो स्वर्ण तथा एक रजत पदक के साथ अपने एशियाई पैरा खेलों के सफर का शानदार समापन किया। यह उनके पिछले एशियाई पैरा खेलों (हांगझोऊ) के प्रदर्शन के बराबर है।

.....

Next Post

आयकर विभाग ने टीडीएस रिपोर्टिंग को बनाया आसान, 1 अप्रैल 2026 से चार पुराने फॉर्म खत्म होकर लागू होगा नया फॉर्म 141

Thu Oct 22 , 2026
नई दिल्ली, आयकर अधिनियम, 2025 के तहत अचल संपत्ति खरीदने वालों, किराये पर रहने वाले लोगों और पेशेवरों व ठेकेदारों को भुगतान करने वाले करदाताओं के लिए एक बड़ा राहत भरा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने टीडीएस (TDS) की जटिल रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पुराने […]

You May Like