मेरे बेटे को वर्दी वाले अपहरण कर ले गए

सतना: साहब… मेरे बेटे को वर्दी वाले अपहरण कर ले गए हैं। इस तरह का एक आवेदन सिटी कोतवाली में शनिवार को दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने अपने तरीके से खोजबीन की तो बात कुछ और ही निकलकर सामने आई।इस मामले में नजीराबाद निवासी मो. खुश्तर ने आवेदन देकर पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम साहिल और विकास दो व्यक्तियों को साथ लेकर आए जो पुलिस की वर्दी पहने थे।

वर्दी वाले फरियादी के पुत्र मो. जीशान (24) को घर के अंदर से घसीटकर बाहर ले गए। पूछने पर बताया कि सिटी कोतवाली लेकर जा रहे हैं। इसके बाद वर्दी वाले जीशान को कार एमपी 21 सीए 8791 में बैठाकर कोतवाली तरफ रवाना हो गए। घबराकर खुश्तर और उनकी बेटी जेवाइस आफरीन भी पीछे गए तो पता चला कि वर्दी वालों की कार कोतवाली ना जाकर अंधेरी पुलिया की ओर गई है। आवेदन देने वाने खुश्तर ने आरोप लगाया कि अंधेरी पुलिया के पास पहुंचने पर वर्दी वालों ने बेटे को छोडऩे के एवज में 10 लाख रुपए मांगे।

जब पैसा नहीं दे पाए तो वर्दी वाले जीशान को लेकर शाम करीब साढ़े 7 बजे कटनी की ओर चले गए और जाते जाते कहा कि 9893085517 नंबर पर व्हाट्सएप कॉल करें ताकि उनका बेटा सुरक्षित रहे, कॉल नहीं किया तो बेटा वापस नहीं आएगा। खुश्तर ने आशंका जताई कि वर्दी वाले फर्जी पुलिसकर्मी थे। पुलिस को यह भी बताया कि वर्दी वालों के साथ एक मोटर साईकिल एमपी 19 जेडजे 4148 में सवार युवक भी था। शिकायत करने वाले ने अपने बेटे की सकुशल रिहाई की मांग की है।

इनका कहना है
आवेदन आने पर ऐसे पता चल कि बैंक खाते में करोड़ों का ट्रांजेक्शन होने पर कटनी पुलिस उसे पूछताछ के लिए लेकर गई है।
– रावेन्द्र द्विवेदी, टीआई, थाना सिटी कोतवाली, सतना

Next Post

Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी

Mon Feb 9 , 2026
पहली फिल्म से स्टार बनीं अमृता सिंह ने 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन एक्ट्रेस तलाक के बाद अकेले जिंदगी गुजार रही हैं, चलिए जन्मदिन के खास मौके पर किस्से जानते हैं… 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी 2026 को अपना […]

You May Like