
नोट कर लें ‘डेट और टाइम’, ‘सबसे बड़ा रियलिटी शो’ मचाने आ रहा है ‘धमाल’, क्या होगा इस बार ‘खास’?
मुंबई , 01 अगस्त 2025: टीवी के सबसे बड़े और सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन (बिग बॉस 19) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर है! अब तक ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि शो सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट और टाइम का खुलासा कर दिया है। तो, अपनी डेट शीट पर नोट कर लें, क्योंकि ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही आपके टेलीविजन स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है।
शो के निर्माताओं ने हाल ही में एक टीज़र जारी किया है, जिसमें यह खुलासा किया गया है कि ‘बिग बॉस 19’ सितंबर या अक्टूबर नहीं, बल्कि अगले महीने 15 अगस्त से शुरू होगा! जी हां, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम 9:00 बजे से यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इस बार शो में क्या नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे, कौन से सितारे घर में कैद होंगे, और सलमान खान का ‘वीकेंड का वार’ कितना मजेदार होगा, यह सब जानने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। तो तैयार हो जाइए ‘बिग बॉस’ के इस नए सफर के लिए!
