Amla Chutney Recipe: ठंड में जरूर बनाएं आंवले की खट्टी-मीठी चटनी, एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन

Amla Ki Chutney: सर्दियों में आंवला खूब मिलता है। विटामिन सी से भरपूर आंवले की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी ट्राई करें। इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद पराठे, पूरी और दाल-चावल के साथ खूब जमेगा।

Sweet and Sour Amla Chutney: सर्दियों में आंवले का सीजन शुरू होते ही कई घरों में इससे कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। आंवले के कई हेल्थ बनिफिट्स है। आंवले का अचार तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन इस बार कुछ अलग ट्राई करना है, तो इसकी खट्टी-मीठी चटनी बनाएं।

गुड़, सौंफ और हल्के मसालों के साथ तैयार होने वाली यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देगी। इसे बनाना भी आसान है और आप पराठे, पूरी या दाल-चावल के साथ इसे खा सकते हैं।

आंवले की चटनी बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम आंवला
150 ग्राम गुड़
1 छोटा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच सौंफ
एक चुटकी हींग
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक

आंवले की खट्टी-मीठी चटनी बनाने का तरीका

आंवले को उबालें
सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह साफ करें। एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें आंवले डालकर 8-10 मिनट तक उबालें। जब आंवले नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इन्हें ठंडा करके बीज निकाल लें और गूदे को छोटे टुकड़ों में काट लें।

मसालों का तड़का लगाएं
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा, सौंफ और हींग डालकर हल्का चटकने दें। ध्यान रखें कि मसाले जलने न पाएं।

आंवला पकाएं
अब कड़ाही में कटे हुए आंवले डालें। इसके साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं।

गुड़ मिलाएं
अब इसमें बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। साथ में आधा कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि गुड़ नीचे लगकर जले नहीं।

चटनी को गाढ़ा करें
जब गुड़ अच्छी तरह घुल जाए और चटनी गाढ़ी होने लगे तो इसमें भुना जीरा पाउडर डालें। इसे 5-7 मिनट और पकाएं। चटनी में हल्की चाशनी जैसी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

ठंडा करके परोसें
चटनी को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इसे कांच के साफ और सूखे जार में भर लें। आपकी खट्टी-मीठी आंवले की चटनी तैयार है।

आवंले की इस खट्टी-मीठी चटनी को आप गरमा-गरम आलू या मूली के पराठे, पूरी, कचौड़ी और दाल-चावल के साथ परोस सकती हैं। बच्चों के टिफिन में भी इसे पराठे के साथ रख सकते हैं।

Next Post

ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे 'पूरी तरह बकवास': कमिंस

Fri Nov 13 , 2026
सिडनी, 13 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि 2018 की बॉल टैंपरिंग घटना पर उस्मान ख्वाजा के आरोप ‘पूरी तरह बकवास’ है। ख्वाजा ने दावा किया था कि टीम में हर कोई 2018 के केप टाउन टेस्ट में सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में […]

You May Like